मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक बार फिर व्यापारी को उतारा मौत के घाट Watch Video

राजनांदगांव। अम्बागढ़ चौकी राजनांदगांव जिला व महाराष्ट्र सीमा से सटे क्षेत्रों पर नक्सलियों का आतंक बस्तूर जारी है। आज सुबह मंगलवार को एक फिर नक्सलियों मुखबिरी के शक में गांव के एक व्यापारी को मौत के घात उतार दिया और शव को बीच रोड में फेंककर फरार हो गए। नक्सलियों ने शव के साथ पर्चा भी फेका है।
दरअसल व्यापारी शिशिर मंडल कांकेर जिले के बांदे क्षेत्र का रहने वाला था। जो राजनांदगांव, कांकेर, महाराष्ट्र के सीमा से लगेे गढ़चिरौली जिले के ग्राम गट्टा में रहकर किराने का व्यापार करता था। एटापल्ली से गट्टा मार्ग पर आज सुबह उसकी लाश मिली। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई है। नक्सलियों ने उसे पुलिस के मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है वहीं बांदे क्षेत्र से व्यापार करने राजनंदगांव महाराष्ट्र आने जाने वाले छोटे व्यपारियों में दहशत देखी जा रही है। बता दें कि बीते सप्ताह नक्सलियों ने इस क्षेत्र में 4 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS