पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी नक्सली ढेर, भरमार बंदूक और पिठ्ठू बैग समेत नक्सली सामान बरामद

सुकमा। मुर्लिगुड़ा इलाके में आज डीआरजी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक ईनामी नक्सली ढेर हो गया। मारे गए नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। नक्सली की शिनाख्त एक लाख के इर्नामी वंजाम बुड्डू आरपीसी इंचार्ज के रूप में हुई है। इस पूरी घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला मुर्लिगुड़ा व अटकल गांव के बीच जंगल का है जहां एरिया डोमिनेशन के लिए डीआरजी टीम निकली थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। डीआरजी जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। 15 से 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव, भरमार बंदूक, पिठ्ठू बैग और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS