सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर, कई और नक्सलियों के मारे जाने का अनुमान

सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर, कई और नक्सलियों के मारे जाने का अनुमान
X
सुकमा से पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत हथियार बरामद किया गया है। अनुमान है कि इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के मारे गए हैं।

सुकमा। सुकमा से पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल महिला नक्सली महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मौके से इंसास राइफल सहित कई नक्सली भी हथियार बरामद किया गए हैं।अनुमान है कि इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्सली मारे गए हैं। मामला डब्बाकोन्टा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई है। कोबरा डीआरजी और एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन जारी है। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने पुष्टि की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story