वर्षों से फरार स्थायी वारंटी आलेख साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी का है आरोप

वर्षों से फरार स्थायी वारंटी आलेख साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी का है आरोप
X
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व प्रोफेसर आलेख साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 7 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को सरस्वती नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व प्रोफेसर आलेख साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 7 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को सरस्वती नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से 15 स्थाई वारंट जारी हुए थे। उक्त प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय में नौकरी लगाने के नाम पर कई युवाओं से पैसे ठगने का आरोप है। आरोपी पिछले 7 साल से फरार चल रहा था। आरोपी मूल रूप से माहसमुंद जिले के मोहदा अमरकोट का रहने वाला है। वह यूनिवर्सिटी के विधि विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story