बयान दर्ज कराने EOW के दफ्तर पहुंची रेखा नायर, बैंक अकाउंट खोलने दे सकती हैं आवेदन

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर अपना बयान दर्ज कराने आज EOW के दफ्तर पहुंची। EOW ने फोन टेपिंग मामले में नोटिस भेज कर रेखा नायर को बुधवार यानी आज बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। जिसके चलते रेखा नायर अपने वकील के साथ EOW के दफ्तर पहुंची। फिलहाल वह EOW के डीएसपी अलबर्ट कुजूर के समक्ष वकीलों उपस्थिति में बयान दर्ज करा रही हैं।
बताया जा रहा है रेखा नायर से मुकेश गुप्ता पर लगे फोन टैपिंग और नान घोटाले के आरोप के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं रेखा नायर EOW द्वारा सील किये गए उनके बैंक अकाउंटस को खोलने का आवेदन भी देगी।
आपको बात दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर मामले में एक अहम खुलासा हुआ था। रेखा नायर और उनके माता—पिता के 20 से ज्यादा बैंक खाते होने के जानकारी भी मिली थी। साथ उसमें करोड़ो रूपयों की एंट्री होने के भी सबूत हाथ लगे थे। जहां इन खातों में सबसे कम 5 लाख रुपए और सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए जमा होने के प्रमाण मिले थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS