चंद्रग्रहण पर 149 साल बाद दुर्लभ योग,छत्तीसगढ़ पर डालेगा गहरा असर,प्राकृतिक आपदा और अकाल की आशंकाएं !

रायपुर। आज साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse) होगा जिसे पूरे देश में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण मंगलवार रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और बुधवार की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण पर दुर्लभ योग (Chandra Grahan Per Durlabh Yog) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 जुलाई 1870 को इसी प्रकार का ग्रहण पड़ा था। उस समय भी चंद्रमा ,शनि और केतु धनु राशि में थे और आज 149 साल बाद 16 जुलाई 2019 को एक बार फिर से यही ग्रह स्थिति बन रही है। जिसकी वजह से एक बार फिर से पृथ्वीं पर प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ पर प्रभाव - इस बार के चंद्रग्रहण का छत्तीसगढ़ पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। पंडित दतात्रेय होस्केरे बताते है कि छत्तीसगढ़ की राशि धनु है। इसी राशि में चंद्रग्रहण लग रह है। ऐसे में प्रदेश में प्राकृतिक आपदा की आशंकाएं हैं। इसके अलावा प्रदेश में अकाल जैसी भी स्थिति बन सकती है।
ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें -
ग्रहण काल को अशुभ माना गया है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई भी धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। ग्रहण के वक्त शिव चालिसा का पाठ कर सकते हैं। साथ ही ग्रहण खत्म होने के बाद नहाकर गंगा जल से घर का शुद्धिकरण किया जाता है। उसके बाद फिर पूजा-पाठ कर दान-दक्षिणा देने का विधान है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS