मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 72 घंटों में प्रदेश के इन क्षेत्रों में हो सकती है भारी बारिश

रायपुर। सूखे की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि रायपुर और बस्तर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में इस साल कम बारिश दर्ज की गई है। सरकार सूखे की आशंका को लेकर चिंतित है।
छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 15 जून को मानसून सक्रिय हो जाता है। इससे पहले प्री मानसून की फुहारें आने शुरु हो जाती हैष लेकिन इस साल पहले ही मानसून आने में विलंब हुआ है। प्रदेश में अब तक 338.6 मिमी बारिश हुआ है। अगर मानसून समान्य होता तो अब तक 457.4 मिमी बारिश हो जानी थी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 19 जिलों में समान्य औसत से कम बारिश हुई है। वहीं कोंडागांव में समान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS