अंबिकापुर से गौरवान्वित हुआ पूरा छत्तीसगढ़, ओडीएफ में मिली उपलब्धि पर पीसीसी सदस्य गदगद

रायपुर। भारत सरकार द्वारा जारी ओडीएफ प्लस प्लस के नतीजों में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नगरीय निकायों में शानदार सफलता का परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला और इकलौता राज्य है, जिसे ओडीएफ प्लस प्लस होने का गौरव हासिल हुआ है।
इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के सदस्य इंजी. अमित कुमार यदु ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में 5 स्टार रेटिंग के साथ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर को इस सूची में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य 14 शहरी निकायों को भी 3 स्टार और 1 स्टार रेटिंग हासिल हुआ है।
केन्द्र सरकार द्वारा शहरों की गारबेज स्टार रेटिंग के नतीजे नेशन मीडिया सेंटर के द्वारा जारी किए गए। जिसमें छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर शहर को पहले स्थान प्राप्त हुआ है। इसके पहले पिछले रेटिंग में भी अंबिकापुर को देश में दूसरा स्थान हासिल हुआ था।
ज्ञातव्य है कि ओडीएफ प्लस प्लस के नतीजों में राज्य के सभी निकाय सफल हुए हैं एवं छत्तीसगढ़ इस उपलब्धि को पाने वाला देश का एक मात्र राज्य है। केन्द्रीय मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजे घोषित कर जानकारी दी गई है।
अंबिकापुर के इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS