राजधानी के दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत, स्कूल की तरफ से सिरपुर गए थे बच्चे

रायपुर। राजधानी के दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। वे स्कूल की तरफ से एक शैक्षणिक टूर में सिरपुर गए थे, जहां की नदी में डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इस टूर की अनुमति नहीं थी। दूसरी तरफ जिले के शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने इस घटना की जानकारी से इंकार किया है।
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि हीरापुर स्थित भारतमाता स्कूल के लगभग 170 बच्चे स्कूल की तरफ से सिरपुर पहुंचे थे। बच्चे खूले में यहां वहां खेल रहे थे। कुछ बच्चे यहां नदी में भी नहा और तैर रहे थे। इसी दौरान खुशदीप सिंह और अमन शुक्ला नदी के बहाव में आकर डूब गए। दोनों की मौत की खबर आ रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे टाटीबंध इलाके के हीरापुर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही टाटीबंध इलाके में गमगीन माहौल है। भारत माता स्कूल के पास पैरेंट्स और अन्य लोगों की भीड लग चुकी है। पुलिस भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि शवों को यहां लाया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS