छत्‍तीसगढ़ : अब ऐसे होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं, सरकारी टाइम-टेबल जारी

छत्‍तीसगढ़ : अब ऐसे होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं, सरकारी टाइम-टेबल जारी
X
9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक का आकलन 9 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक होगा

रायपुर । प्रदेश में हिन्दी और सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम के समस्त शासकीय शालाओं के राज्‍य स्तरीय योगात्मक आकलन (SA-1) की समय-सारणी जारी कर दी गई है। समय-सारणी के अनुसार आकलन 9 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक और दो का आकलन 9 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक और कक्षा तीसरी से पाचंवी तक का आकलन 9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक का आकलन 9 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक होगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के संचालक पी.दयानंद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आकलन की कार्रवाई संचालित की जाए। परीक्षा काल में शासन द्वारा यदि कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत सम्पन्न होगी। परीक्षा कक्षा पहली से आठवीं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि और समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षा पहली और कक्षा दूसरी का आकलन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक किया जाना है। कक्षा पहली और कक्षा दूसरी का हिन्दी विषय 9 दिसम्बर, अंग्रेजी विषय 10 दिसम्बर और गणित विषय का आकलन 11 दिसम्बर को संपादित किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर कक्षा तीसरी से पांचवी तक का आकलन समय-सारणी के अनुसार प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक किया जाना है। कक्षा तीसरी से पाचंवी तक 9 दिसम्बर को हिन्दी विषय, 10 दिसम्बर को अंगे्रजी विषय, 11 दिसम्बर को गणित विषय और 12 दिसम्बर को पर्यावरण विषय का आकलन किया जाएगा।

इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक स्तर पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक का आकलन समय-सारणी के अनुसार प्रातः 9 बजे से 11.30 बजे तक किया जाना है। हिन्दी विषय का आकलन 9 दिसम्बर, अंग्रेजी विषय का आकलन 10 दिसम्बर, गणित विषय का आकलन 11 दिसम्बर, विज्ञान विषय का आकलन 12 दिसम्बर, संस्कृत/उर्दू विषय का आकलन 13 दिसम्बर और सामाजिक विज्ञान विषय का आकलन 14 दिसम्बर को किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story