साइक्लोन फैनी को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, सभी कलेक्टर्स को अलर्ट रहने का निर्देश

रायपुर. बंगाल की खाड़ी से बढ़ रहा ताकतवर तूफान फैनी को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर सभी कलेक्टर्स को सर्कुलर भेजा गया है। इसके साथ ही तुफान के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह चौकन्ना है। हालांकि छत्तीसगढ़ में इसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक फैनी 3 मई तक पुरी के समुद्री तट तक पहुंचेगा। इसके असर से बस्तर में बारिश के आसार हैं। राजधानी में इसका हल्का असर देखा जा सकता है। बादल होने से तापमान में डेढ़ से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। फैनी को पिछले साल आए तितली तूफान से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। तितली तूफान में 60 लोगों की मौत हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS