स्वतंत्रता दिवस पर CM भूपेश की घोषणा, 'लेमरू एलीफेंट रिजर्व' की स्थापना, गांधी जयंती से शुरू होगा 'सुपोषण अभियान'

स्वतंत्रता दिवस पर CM भूपेश की घोषणा, लेमरू एलीफेंट रिजर्व की स्थापना, गांधी जयंती से शुरू होगा सुपोषण अभियान
X
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रदेशवासियों के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी। सीएम भूपेश कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जिसमें जल्द ही लेमरू एलीफेंट रिजर्व बनाने का भी ऐलान किया है।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर आज प्रदेशवासियों के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी। सीएम भूपेश कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जिसमें जल्द ही लेमरू एलीफेंट रिजर्व बनाने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में हाथियों की आवा-जाही से ई बार जान-माल की हानि होती है। इसकी एक बड़ी वजह है, हाथियों को उनकी पसंदीदा जगह पर रहने की सुविधा नहीं मिल पाना भी है। इस दिशा में भी हमने गंभीरता से विचार किया है और आज मैं 'लेमरू एलीफेंट रिजर्व' की घोषणा करता हूं।

यह दुनिया में अपनी तरह का पहला 'एलीफेंट रिजर्व' होगा, जहां हाथियों का स्थाई ठिकाना बन जाने से उनकी अन्य स्थानों पर आवा-जाही तथा इससे होने वाले नुकसान पर भी अंकुश लगेगा और जैव विविधता तथा वन्य प्राणी की दिशा में प्रदेश का योगदान दर्ज होगा।

इसके साथ ही सीएम ने यह भी घोषणा की कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में सुपोषण अभियान संचालित किया जाएगा। इस योजना के तहत कुपोषण के शिकार जिलों में हर दिन हर ग्राम पंचायत में निशुल्क पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। इसके लिए कोरबा, सरगुजा, कोरिया, बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story