सीएम हाउस में उमड़ा सैलाब, धूमधाम से मन रहा गौठान दिवस, मुख्यमंत्री भूपेश ने पारंपरिक अंदाज में की पूजा Watch Video

सीएम हाउस में उमड़ा सैलाब, धूमधाम से मन रहा गौठान दिवस, मुख्यमंत्री भूपेश ने पारंपरिक अंदाज में की पूजा Watch Video
X
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को सीएम हाउस में पहली बार गोवर्धन पूजा पर गौठान दिवस का आयोजन किया है। सीएम ने पारंपरिक अंदाज में गोवर्धन पूजा कर गौठान दिवस की शुरुआत की।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को सीएम हाउस में पहली बार गोवर्धन पूजा पर गौठान दिवस का आयोजन किया है। सीएम ने पारंपरिक अंदाज में गोवर्धन पूजा कर गौठान दिवस की शुरुआत की। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर कई मंडलियां पहुंची और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। भूपेश बघेल ने इस मौके पर आयोजित राउत नाचा का खूब आनंद लिया साथ ही उनके बीच थिरकते भी नजर आए। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के कई जगहों से लोग, नेता, मंत्री व अतिथि सीएम हाउस में पहुंचे।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित गोवर्धन तिहार और गौठान दिवस कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने पारंपरिक अंदाज में राउत जैकेट पहनकर परिवार के साथ गोवर्धन की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख और सृमद्घि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा. आज के दिन जैसे साल के 365 दिन गायों के लिये छाया, पानी और चारे की व्यवस्था करें। वे राउत नाचा दल के साथ नाच में भी शामिल हुए।

गोवर्धन पूजा का पर्व छत्तीसगढ़ में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा। इस त्यौहार को लेकर यहां एक खास परंपरा रही है। राउत समाज द्वारा इस त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस दिन राज्य के गांव-गांव में सुबह से राउतों की टोली सड़कों पर निकली और हाथ में डंडे लिए राउत दल राउत नाचा नृत्य करते नजर आए। गांवों में पशुओं को विशेष तरह से सजाया गया। राउत भी पारंपरिक परिधान में सजकर उत्साह से भर देने वाला नृत्य करते दिखे। राउत नाचा दल जिन जगहों से भी होकर गुजरे, लोगों ने उनका स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार लगातार पारंपरिक और स्थानीय पर्वों के महत्व को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। तीजा पोला, हरेली जैसे त्योहारों पर इस वर्ष शासकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। राज्य सरकार ने गौठानों. चारागाहों और पशुधन के संरक्षण के लिए राज्य में एक मुहिम चलाई है। गोवर्धन पूजा के त्यौहार को उत्साह के साथ मनाने के पीछे गौठानों के संरक्षण का उद्देश्य निहित है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story