नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फेक्ट्रियों की अब खैर नहीं, CM भूपेश बघेल ने दिए जांच के आदेश

नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फेक्ट्रियों की अब खैर नहीं, CM भूपेश बघेल ने दिए जांच के आदेश
X
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास पर आयोजित ’जन चौपाल भेंट मुलाकात’ कार्यक्रम में रायपुर कलेक्टर और एसपी को शहरों की आबादी वाले क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों की जांच के निर्देश दिए हैं।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास पर आयोजित 'जन चौपाल भेंट मुलाकात' कार्यक्रम में रायपुर कलेक्टर और एसपी को शहरों की आबादी वाले क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों की जांच के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति रायपुर के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया साल 2017 में ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध हेतु अधिसूचना जारी होने बाद भी नियम विरुद्ध प्लास्टिक फैक्ट्रियां संचालित की जा रही हैं। इन प्लास्टिक फैक्ट्रियों के पास पर्यावरण विभाग से अनुमति प्रमाण पत्र भी नहीं है। बावजूद इन्हें बिजली दी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष विश्वजीत की बातों को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ऐसी फैक्ट्रियों की जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story