आज राजस्थान दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजस्थान दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
X

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जयपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निमंत्रण पर जयपुर जा रहे हैं। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम बघेल शामिल होंगे। उसके बाद रात में सीएम रायपुर लौट आएंगे। हालांकि इसके पहले यह बात सामने आई थी कि सीएम पहले दिल्ली जाएंगे और वहां वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। वे पीसीसी टीम को लेकर भी चर्चा करने वाले थे। लेकिन अब यह जानकारी सामने आई है कि वे दिल्ली न जाकर सीधे जयपुर जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story