मुख्यमंत्री भूपेश की रेडियोवार्ता 'लोकवाणी' का पहला प्रसारण आज, 'खेती एवं ग्रामीण विकास' पर रखेंगे अपनी बात

मुख्यमंत्री भूपेश की रेडियोवार्ता लोकवाणी का पहला प्रसारण आज, खेती एवं ग्रामीण विकास पर रखेंगे अपनी बात
X
प्रदेश की जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल आज से हर महीने के दूसरे रविवार को रेडियोवार्ता लोकवाणी के जरिए संपर्क करेंगे।

रायपुर। प्रदेश की जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल आज से हर महीने के दूसरे रविवार को रेडियोवार्ता लोकवाणी के जरिए संपर्क करेंगे। लोकवाणी का पहला प्रसारण आज सुबह 10.30 बजे से 10.55 बजे तक छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से किया जाएगा। वहीं सीएम ने ट्वीट कर कहा, लोकवाणी के संबंध में प्रदेश की जनता की इस संबंध में प्रतिक्रिया और उनके सुझावों का स्वागत करता हूं।

बता दें इस लोकवाणी के जरिए सीएम भूपेश एक साथ एक समय में प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए 'लोकवाणी' की शुरूआत कर रहे हैं। लोकवाणी के पहले प्रसारण का विषय 'खेती एवं ग्रामीण विकास' रखा गया है। प्रदेश की अधिक से अधिक जनता लोकवाणी को सुन सके इसके लिए ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और सार्वजनिक स्थलों में विशेष व्यवस्था भी की गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story