जशपुर में बच्चा चोर महिला गिरफ्तार, अस्पताल से नवजात को लेकर हुई थी फरार

जशपुर में बच्चा चोर महिला गिरफ्तार, अस्पताल से नवजात को लेकर हुई थी फरार
X
पुलिस ने 8 घंटों में मामले को सुलझा कर आरोपी महिला को किया गिरफ्तार। पढ़िए पूरी खबर-

जशपुर। बच्चा चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला नवजात शिशु को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस का दावा है कि मात्र 8 घंटों में मामले को सुलझा लिया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र का है, जहां कुनकुरी इलाके की रहने वाली महिला को बच्चा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि महिला किस इरादे से बच्चा चोरी कर रही थी। यह घटना रविवार सुबह की है, जहां पत्थलगांव (कुनकुरी) क्षेत्र के होली क्रॉस अस्पताल से एक महिला नवजात शिशु को लेकर फरार हो गई थी।

खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पड़ताल के दौरान पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे से फूटेज निकाला। फूटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वीडियो में आरोपी महिला बच्चे को गोद में लेकर काफी तेज कदमो से भागती हुई देखी जा रही है। फुटेज में सिर्फ आरोपी महिला का हुलिया स्पष्ट दिख रहा है, मुँह में मास्क लगाने के कारण उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story