चित्रकोट उपचुनाव : आज शाम को थम जाएगा प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी ताकत

छत्तीसगढ़ चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर शुक्रवार शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस-बीजेपी पूरी ताकत के साथ धरातल पर उतरी है।कांग्रेस की ओर से कई दिग्गज नेता एक के बाद एक चुनावी सभाएं ले रहे हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा उपचुनाव में सीट हाथ से निकलने के बाद अब भाजपा ने अपनी पूरी ताकत चित्रकोट उपचुनाव के लिए झोंक दी है। प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी पहुंच गए हैं। दो बार से कांग्रेस के कब्जे में रही यह सीट तत्कालीन विधायक दीपक बैज के अप्रैल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद से खाली हुई है।
रमन सिंह आज अंतिम दिन 4 सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। पहली सभा किलेपाल में 11 बजे, दूसरी 1.30 बजे तिरथुम, तीसरी 2.30 बजे रायकोट और चौथी 4 बजे तोकापाल में रखी गई है। बीजेपी के प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाव कौशिक, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, विधायक नारायण सिंह चंदेल सहित कई नेता लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
कुल मतदाता : 167722
पुरूष मतदाता : 79218
महिला मतदाता : 88503
थर्ड जेंडर मतदाता : 1
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS