पटना में सीएम बघेल ने बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा - लोग ठगा महसूस कर रहे हैं

पटना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को पटना में बिहार कांग्रेस द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इस दौरान बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोग भारी मतों से जीते लेकिन इसके बाद भी लोगों में उत्साह नहीं है। लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान सीएम ने छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मंदी छाई है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका असर नहीं है। पूरे देश में जहां 19 प्रतिशत ऑटो सेक्टर में गिरावट हुई है, वही छत्तीसगढ़ में 36 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि हमने न्याय किया है। हमने किसानों के कर्ज माफ किया, समर्थन मूल्य बढ़ाया।
सीएम बघेल ने कहा कि बिहार ने देश को सामाजिक न्याय के लिए लड़ना सिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के साथ रही है। हमें वंचितों को हक दिलाना है। इसके लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बिहार में संघर्ष के लिए तैयार हो जाना चाहिए। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि ये बीजेपी का एजेंडा था। लेकिन जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बना किस सभा से ये प्रस्ताव पारित हुआ? उन्होंने पूछा कि बिहार को केंद्र शासित प्रदेश बना दे तो क्या किसी को स्वीकार होगा। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाए तो किसे स्वीकार होगा।
सामाजिक न्याय सम्मेलन में भाग लेने पटना,बिहार पहुंचा हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 26, 2019
बिहार इन दिनों बाढ़ के प्रकोप से गुजर रहा है। फरक्का बैराज के गेट खोलने के बाद गंगा का पानी तेजी से आगे बढ़ा है।
हालांकि गंगा में उफान कुछ थमा है। पटना में बताया गया कि गंगा के जलस्तर में 01 सेमी की वृद्धि हुई है। pic.twitter.com/W9dKmxjkQQ
सीएम ने एक ट्वीट भी किया है। सीएम ने लिखा है कि बिहार इन दिनों बाढ़ के प्रकोप से गुजर रहा है। फरक्का बैराज के गेट खोलने के बाद गंगा का पानी तेजी से आगे बढ़ा है।हालांकि गंगा में उफान कुछ थमा है। पटना में बताया गया कि गंगा के जलस्तर में 01 सेमी की वृद्धि हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS