झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर बोले सीएम बघेल- 'एक व्यक्ति की इच्छा या दो व्यक्तियों की जिद्द से नहीं बल्कि यह देश जन-आदेश से चलेगा'

रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री का पद झामुमो के हेमंत सोरेन संभालेंगे। राज्य बनने के बाद 19 साल में सोरेन परिवार ने पांचवीं बार सत्ता हासिल की। झारखंड विधानसभा चुनाव में आये नतीजों से कांग्रेसी खेमे खुशी की लहर है। इस मौके पर CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर महागठबंधन को बधाई दी है। सीएम बघेल ने ट्वीट किया-
एक व्यक्ति की इच्छा या दो व्यक्तियों की जिद्द से नहीं बल्कि यह देश जन-आदेश से चलेगा, झारखंड की जनता ने आज देश के खंड-खंड करने वालों को यह सन्देश दे दिया है। महागठबंधन के सभी साथियों को इस महाविजय की बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह जीत हवाई मुद्दों पर जनता के मुद्दों की जीत है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS