जन-चौपाल कार्यक्रम में सीएम बघेल ने अनेक जरूरतमंदो के लिए मंजूर की आर्थिक सहायता राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को जन चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारी मात्रा में लोगों ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की और अपनी परेशानियां सीएम के साथ साझा की। इस दौरान सीएम ने उनकी मदद का भी आश्वासन दिया। सीएम ने कई लोगों के लिए सहायता राशि भी स्वीकृत की। जनचौपाल में ग्राम जारा निवासी श्री सालिक राम धुरंधर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि उनका बेटा आर. यीशु धुरंधर ने वर्ष 2018-19 में कक्षा 12वीं की परीक्षा 93.6 अंकों के साथ पास की है। उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि वे अपने बेटे को आगे की पढ़ाई कराने में असमर्थ हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या सहानुभूति पूर्वक सुनी और श्री धुरंधर की बेटे की पढ़ाई के लिए राशि स्वीकृत कर दी। मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किया।
इसके साथ ही सीएम ने रायगढ़ जिले की खरसिया तहसील के ग्राम हालाहुली के सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रूपए की राशि मंजूर की है। इन महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए बैंक से तीन लाख रूपए का ऋण लिया था। महिलाओं ने 1.80 लाख रूपए की राशि जमा करा दी है, लेकिन व्यवसाय में कुछ कठिनाई के कारण ऋण की किश्त जमा नही कर पा रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे जारी रख सके इसके लिए उन्हें एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के ग्राम अकोली (मांढर) की कुमारी रमेशरीन धीवर को उनकी दुकान में सामग्री क्रय के लिए 25 हजार रूपए और आरंग के ग्राम केसला के श्री भागवत निषाद को आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत की है। बघेल ने बलौदा बाजार जिले के भाटापारा के परशुराम वार्ड निवासी शारदा मिश्रा को उनकी बेटी विभूति मिश्रा की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS