'छेरछेरा जोहार' कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश, प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व की शुभकामनाएं

छेरछेरा जोहार कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश, प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व की शुभकामनाएं
X
मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ आसपास के घरों में जाकर छेरछेरा मांगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार सुबह छेरछेरा पुन्नी के दिन मठपारा के दूधाधारी मंदिर में आयोजित 'छेरछेरा जोहार' कार्यक्रम में शामिल हुए।और दूधाधारी मठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।


छेरछेरा पुन्नी पर आयोजित 'छेरछेरा जोहार' में CM बघेल ने मठ के प्रमुख महंत और पूर्व विधायक रामसुन्दर दास से अन्न दान लिया और इस दान को लेकर प्रदेश के सुपोषण अभियान के लिए समर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ आसपास के घरों में जाकर छेरछेरा मांगा। मुख्यमंत्री ने छेरछेरा मिले अन्न दान को सुपोषण अभियान के लिए दिया।

Tags

Next Story