सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा रवाना, कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के समर्थन में दो चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए दंतेवाड़ा रवाना हो गए। उनके साथ मंत्री अमरजीत भगत और उमेश पटेल भी दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए। वे दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के समर्थन में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे मेटापाल और नकुलनार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि 23 सितंबर को दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने चुनावी अभियान में जुट गई हैं। बीजेपी की तरफ से दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी मैदान में हैं। दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए 21 सितंबर की शाम चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। 23 सितंबर को वोटिंग होगी और परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS