बस्तर के किसान डॉ राजाराम त्रिपाठी को सीएम भूपेश बघेल ने किया सम्मानित

बस्तर के किसान डॉ राजाराम त्रिपाठी को सीएम भूपेश बघेल ने किया सम्मानित
X
बस्तर के किसान डॉ राजाराम त्रिपाठी को जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। रायपुर में आयोजित 'राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन' के कार्यक्रम में सीएम ने डॉ राजाराम त्रिपाठी को सम्मानित किया।

रायपुर। बस्तर के किसान डॉ राजाराम त्रिपाठी को जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। रायपुर में आयोजित 'राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन' के कार्यक्रम में सीएम ने डॉ राजाराम त्रिपाठी को सम्मानित किया। बता दें कि राजाराम त्रिपाठी बस्तर क्षेत्र में जैविक खेती कर रहे हैं। वे सफेद मुसली, स्टीविया ( मीठी तुलसी), काली मिर्च ऑस्ट्रेलियन टिक, हल्दी,अनाटो, दालचीनी, आदि की खेती करते हैं।

इस अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुनैय्या, महासचिव व सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट परमानंद पांडे, उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी वरिष्ठ पदाधिकारी श्याम जी, पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस. टी.बी.सिंह, भास्कर दुबे, IFWJ के राष्ट्रीय सचिव संजय दुबे, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष ईश्वर दुबे, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story