राष्ट्रीय खेल दिवस आज, राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस आज, राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
X
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में खेल मंत्री उमेश पटेल, मंत्री प्रेमसाय टेकाम, मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम में 8 खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, 7 खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार, 2 प्रशिक्षकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, 21 खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान, 5 खिलाड़ियों को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया।


विशेष सम्मान से बैडमिंटन खिलाड़ी संयम शुक्ला और तीरन्दाजी खिलाड़ी इतवारी राज को सम्मानित किया गया। खेलो इंडिया पुरस्कार से बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप, स्विमर शिवाक्ष समेत अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि समारोह में करीब 400 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार - तीरंदाजी खिलाड़ी अभिलाष राज, हैण्डबॉल खिलाड़ी कुमारी भाविका रामटेके, कयाकिंग केनोईंग खिलाड़ी संयुक्त रूप से स्वाति साहू और पिंकी साहू, फेंसिंग खिलाड़ी अनूप चौधरी, (नान ओलम्पिक) रोलबॉल खिलाड़ी अनीशा नायर, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सुनील राज, (पैरालम्पिक) पैरा बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी अशवन कुमार सोनवानी को सम्मानित किया गया।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार - (ओलम्पिक) फेंसिंग खिलाड़ी ईशांक यादव, वॉलीबॉल खिलाड़ी शिखर सिंह, कयाकिंग केनाईंग खिलाड़ी विजय कुमार दोलाई, वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी वीणा ठाकुर, (नॉन ओलम्पिक) सॉफ्टबॉल खिलाड़ी निखिल नायक, सायकल पोलो खिलाड़ी लक्ष्मी निर्मलकर, (पैरालम्पिक) पैराजूडो खिलाड़ी सेवती ध्रुव को सम्मानित किया गया।


वीर हनुमान सिंह पुरस्कार - वर्ष 2018-19 के लिए कराते प्रशिक्षक रमेश और रोलबॉल प्रशिक्षक अर्चना कौर तथा निर्णायक के लिए जूडो खेल के निर्णायक अरूण कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया।

शहीद विनोद चौबे सम्मान- वर्ष 2018-19 के लिए मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी शिवकुमार, हैण्डबॉल खिलाड़ी श्री विवेक शरदचंद्र जोशी, कराते खिलाड़ी अनीस मेमन, टेबल टेनिस खिलाड़ी लोकेन्द्र सिंह साहू, कबड्डी खिलाड़ी नामदेव साहू को सम्मानित किया गया।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान - वर्ष 2018-19 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी दीक्षा चौधरी, बेसबॉल खिलाड़ी कुमारी पायल दांडेकर, सायकल पोलो खिलाड़ी कुमारी योगिता साहू, फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी गायत्री साहू और नवीन नायक, हॉकी खिलाड़ी कुमारी बलविन्दर कौर मेहरा और वैभव सिंह चंदेल, कबड्डी खिलाड़ी रविन्द्र कुमार, खो-खो खिलाड़ी सिकंदर और कुमारी कविता साहू, नेटबॉल खिलाड़ी प्रकाश विश्वकर्मा और कुमारी असमा खान, टेबल टेनिस खिलाड़ी कुमारी प्रियंका सिंह, टेनिक्वाईट खिलाड़ी कुमारी कविता साहू, वॉलीबॉल खिलाड़ी कुमारी अंशु ध्रुव और शैलेन्द्र सिंह नायक, वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी कुमारी सरला साहू, कुश्ती खिलाड़ी डोमेन्द्र कुमार निषाद, वुशु खिलाड़ी नितिन नावलेकार और कुमारी तोमेश्वरी साहू को सम्मानित किया गया।


मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2018-19- सीनियर वर्ग-सायकल पोलो (पांच लाख रूपए) कुमारी रेशमी, कुमारी योगिता साहू, कुमारी अंजली बंजारे, कुमारी काजल, कुमारी नीलम बेमाल, कुमारी प्रीति यादव, कुमारी मंदाकिनी यादव, कुमारी पूर्णिमा नेताम, देव अवतार चौधरी (कोच), कुमारी लीलु निषाद (मैनेजर) को सम्मानित किया गया। जुनियर वर्ग में सायकल पोलो के लिए (तीन लाख रूपए) कुमारी नीमिशा तांडी, कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर, कुमारी अनिता नायक, कुमारी मेघा सोनानी, कुमारी खुशबू निषाद, कुमारी तनु यादव, कुमारी रोहिनी निषाद, कुमा मेघा महाना, कुमारी कौशिल्या निर्मलकर (कोच), कुमारी कांति साहू (मैनेजर) को सम्मानित किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story