सीएम भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए झारखंड रवाना, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर साधा निशाना Watch Video

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel) झारखंड के लिए रवाना हो गए। वे झारखंड में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि वे भवनाथपुर व डाल्टेनगंज विधानसभा में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। रवाना होने से पहले सीएम ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे गरीबों और किसानों का मुद्दा झारखंड में उठाएंगे। उन्होंने धान खरीदी को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी किस मुंह से किसानों के पास जाएगी। सीएम ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की आदत है लोगों को गुमराह करने की। उनकी आदत अभी भी गई नहीं है। लेकिन किसान अब उनका चेहरा पहचान गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने धान खरीदी को लेकर केंद्रियों मंत्रियों से मुलाकात की, पत्र लिखा, पीएम मोदी को भी कई बार पत्र लिखा, लेकिन केंद्र किसानों के साथ न्याय नहीं कर रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS