महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के लिए सीएम बघेल नागपुर रवाना, स्टार प्रचारकों के सूची में रमन सिंह का नाम नहीं होने पर कसा तंज

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के लिए नागपुर रवाना हो गए। वे सोमवार को नागपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद उत्तर नागपुर और पूर्व नागपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात 8.30 बजे सीएम बघेल दक्षिण-पश्चिम नागपुर में आमसभा करेंगे। नागपुर रवाना होने से पूर्व सीएम ने पत्रकारों से बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिनों का उनका कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार अच्छी स्थिति में है।
स्टार प्रचारकों के सूची में डॉक्टर रमन सिंह का नाम नहीं होने पर किया कटाक्ष-
पूर्व सीएम रमन सिहं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूर रखे जाने पर सीएम बघेल ने कहा कि पूरा देश इस बात को जान चुका है कि गरीबों का चावल किसने लूटा है। इसलिए उन्हें प्रचार से दूर रखा गया है। उन्होंन कहा कि 36 हजार करोड़ का घोटाला किसने किया। ये सारे घोटाले पूर्व प्रदेश शासन के है।इसलिए उन्हें अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।
सीएम बघेल ने चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि दंतेवाड़ा में हार से बीजेपी उबर नहीं पाई है। इसलिए पहले से ही भारतीय जनता पार्टी में निराशा दिख रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS