सीएम भूपेश बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रांची रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आज रांची जाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर से सवेरे 10:30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:45 बजे रांची पहुंचेंगे । बघेल रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर 2:00 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड रवानगी पर कहा कि झारखंड जाना हो रहा है। वहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। बीजेपी जो भारत देश के नक्शे में दिखाई दे रही थी। वह आज टुकड़े-टुकड़े हो गई।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पर सीएम बघेल ने कहा कि यह नया अनुभव है। इसमें सब लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। देश विदेश से कलाकार आये हैं यहां साहित्यकार, लेखक और वरिष्ठ जानकार लोग भी आए हैं। यह नया विषय है। यह बहुत कम होता है कि एक ही मंच पर सारे आदिवासी एक साथ नजर आये है। यह आदिवासी नृत्य महोत्सव सफल कार्यक्रम रहा है।
वहीं आदिवासी महोत्सव के मंच पर मंच पर धरमलाल कौशिक के बयान पर सीएम ने कहा कि किसी किसान ने आंदोलन नहीं किया बीजेपी के लोगों ने ही ज्ञापन दिया है। हर साल धान खरीदी होती है कोई नई बात नहीं है। हमारी कोशिश यह है कि बाहर से जो अवैध धान आ रहे हैं, उसमें रोक लगाई जाए। सरकार के खजाने का पैसा है। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ही उपयोग किया जाए बिचौलिए कोचियों के लिए पैसा नहीं है जो लोग भ्रष्टाचार करते थे उन पर अंकुश लगी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS