राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले सीएम भूपेश बघेल, दोनों ने एक दूसरे के काम - काज को सराहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले सीएम भूपेश बघेल, दोनों ने एक दूसरे के काम - काज को सराहा
X
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीण व शहरीय विकास, किसानों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जयपुर के प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और विकास कार्यक्रमों के बारे में सीएम बघेल को विस्तार से जानकारी दी। सीएम भूपेश बघेल ने राजस्थान सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देेने के लिए संचालित किए जा रहे सुराजी गांव योजना और राज्य के पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए उठाए गए कदमों और निर्णयों की विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीण व शहरीय विकास, किसानों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।




और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story