CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लिखा - देश एक कुशल नेतृत्व की कमी महसूस कर रहा है

रायपुर। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती मना रहा है। प्रदेश में इस अवसर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर न्यू सर्कीट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ आदि विधायक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सत्तत विकास के लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम रखा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्ती इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि देश आज जिस पराक्रम, कठोर निर्णायक क्षमता, दूरदृष्टि से परिपूर्ण एक कुशल नेतृत्व की कमी महसूस कर रहा है, बस इन्हीं सबका सम्मिश्रण थीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। ऐसी शक्ति को कोटि कोटि नमन।
देश आज जिस पराक्रम, कठोर निर्णायक क्षमता, दूरदृष्टि से परिपूर्ण एक कुशल नेतृत्व की कमी महसूस कर रहा है, बस इन्हीं सबका सम्मिश्रण थीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती #IndiraGandhi जी।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 19, 2019
आज उनके जन्मदिन के अवसर पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है।
ऐसी शक्ति को कोटि कोटि नमन🙏 pic.twitter.com/bisf2K8b8B
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS