शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती आज, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। आज कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व पीसीसी चीफ नंदकुमार पटेल की जयंती है। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि वो ज़मीन से जुड़े ऐसे जननेता थे जो छत्तीसगढ़ को आसमान की ऊंचाईयों तक ले जाने का सपना देखते थे।अपनत्व भाव ऐसा था कि आज भी कंधे पर उनके हाथ का अहसास होता है। आज जन्मदिन है तो बड़े भाई नंदकुमार पटेल जी और अधिक याद आ रहे हैं।
वो ज़मीन से जुड़े ऐसे जननेता थे जो छत्तीसगढ़ को आसमान की ऊंचाईयों तक ले जाने का सपना देखते थे।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 8, 2019
अपनत्व भाव ऐसा था कि आज भी कंधे पर उनके हाथ का अहसास होता है।
आज जन्मदिन है तो बड़े भाई नंदकुमार पटेल जी और अधिक याद आ रहे हैं। pic.twitter.com/I3Y2iyK8Pv
पीसीसी चीफ ने किया याद - पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी ट्वीट कर नंद कुमार पटेल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि अमर शहीद नन्द कुमार पटेल जी को जयंती दिवस पर सादर नमन। आदरणीय नन्द कुमार जी ने नवा छत्तीसगढ़ का जो सपना संजोया था उस सपने को हम सभी को एकजुट होकर पूरा करना है।
अमर शहीद श्री नन्द कुमार पटेल जी को जयंती दिवस पर सादर नमन।
— MOHAN MARKAM (@MohanMarkamPCC) November 8, 2019
आदरणीय नन्द कुमार जी ने नवा छत्तीसगढ़ का जो सपना संजोया था उस सपने को हम सभी को एकजुट होकर पूरा करना है। pic.twitter.com/BABbRKF92o
बता दें कि 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में वे शहीद हो गए थे। इस हमले में कांग्रेस के पूर्व सांसद महेंद्र कर्मा, विधायक उदय मुदालियर, गोपी मादवानी समेत 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। तब वे नंद कुमार पटेल पीसीसी चीफ थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS