चित्रकोट विधानसभा के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशी के नाम का ऐलान, देखिये किस पर लगाया दांव Watch Video

चित्रकोट विधानसभा के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशी के नाम का ऐलान, देखिये किस पर लगाया दांव Watch Video
X
छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार देने के बाद अब कांग्रेस ने चित्रकोट विधानसभा के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार देने के बाद अब कांग्रेस ने चित्रकोट विधानसभा के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। चित्रकोट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बस्तर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बेंजाम को बनाया अपना प्रत्याशी। बता दें चित्रकोट विधानसभा सीट दीपक बैज के सांसद बनने के बाद से खाली पड़ी है जिसके लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा।



एक तरह से रामजन बेनजाम को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने आदिवासी कार्ड खेला है। गौरतलब है कि चित्रकोट उपचुनाव के लिए 30 सितंबर तक प्रत्याशी नामांकन फॉर्म जमा कर सकते हैं। दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के साथ ही छत्तीसगढ़ चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होने हैं। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।

दो जिलों में फैली इस विधानसभा सीट के लिए बस्तर और सुकमा जिले के पांच विकासखंड के 239 मतदान केंद्रों में वोट जाले जाएंगे। लगभग एक लाख अड़सठ हजार मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। बस्तर जिले में 213 और सुकमा जिले में 16 मतदान केंद्र आते हैं।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story