धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा - भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है

रायपुर। धान खरीदी को लेकर सियासी उफान थमने का नाम नहीं रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस ने बीजेपी पर धान खरीदी को लेकर जोरदार प्रहार किया। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार को 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने से रोकती है। वही दूसरी ओर इसी मांग को लेकर बीजेपी प्रदर्शन करती है। इससे भारतीय जनता पार्टी का किसानों के प्रति दोहरा चरित्र उजागर होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर किसान हितैषी है तो उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 25 सौ रुपए में छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीदने की अनुमति देने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का 32 लाख मीट्रिक टन चावल सेंट्रल पूल में लेने की मांग करनी चाहिए।
पीसीसी चीफ के बीजेपी से पांच सवाल -
1. 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्या 2100 रुपए समर्थन मूल्य और 300 रुपए बोनस का वादा किया था कि नहीं?
2. केंद्र सरकार से इस घोषणा के लिए अनुमति ली थी या नहीं?
3. जून 2014 में मोदी सरकार द्वारा बोनस पर प्रतिबंध लगाने के बाद रमन सरकार ने 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?
4. मोदी सरकार ने धान बोनस पर प्रतिबंध वापस लेने के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुनः प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
5. राज्य के भाजपा नेताओं को धान बोनस पर प्रतिबंध हटाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने में संकोच क्यों हो रहा है?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS