कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने 11 हजार से अधिक मतों से बीजेपी को हराया, सीएम बघेल ने जनता को दिया जीत का श्रेय

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को जीत मिली है। देवती कर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को 11192 मतों से हराया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 9 अप्रैल को नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे। जीत के बाद देवती कर्मा ने दंतेवाड़ा की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे दंतेवाड़ा की जनता के हित में काम करेंगी।
मुख्यमंत्री ने जनता को दिया जीत का श्रेय
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा की जीत का श्रेय जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भारी मतों से देवती कर्मा को जीत दिलाई। सीएम ने कहा कि दंतेवाड़ा के बाद चित्रकूट में भी इसी रणनीति के तहत कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
रमन सिंह ने दी बधाई
कांग्रेस की जीत के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने देवती कर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का प्रयोग कर चुनाव लड़ा। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने कांग्रेस चुनाव संचालक के रूप में काम किया पूरे चुनाव में हमें रैली और प्रचार करने से रोका गया। ओजस्वी मंडावी ने पति की मौत के बाद मजबूती से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारी सीट हासिल की है , हम चित्रकोट में हराकर उनकी सीट हासिल करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS