BIG Breaking : मोहन मरकाम को बनाया गया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Watch Video

रायपुर। मोहन मरकाम को बनाया गया प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष। केसी वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश। बस्तर के कोंडागांव सीट से विधायक हैं मोहन मरकाम। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान ने विधायक मोहन मरकाम के नाम पर अंततः मुहर लगा दी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम और मनोज मंडावी का नाम सुझाया गया था। उन्होंने मोहन मरकाम के नाम पर मुहर लगाई है। मोहन मरकाम 2013 और 2019 लगातार दो बार के विधायक हैं। उन्होंने लता उसेंडी को हराया। सदन में उनकी सक्रियता चर्चाओं में रहती है।
मोहन मरकाम दो महीने शिक्षाकर्मी रहे तो लंबे अरसे तक एलआईसी के विकास अधिकारी भी। पचास वर्षीय यह नेता संगठन में कई जवाबदेही संभाल चुके हैं। ब्लाक अध्यक्ष से लेकर मौजूदा समय में एआईसीसी का हिस्सा मोहन मरकाम हैं।
कोडागांव से विधायक मोहन मरकाम सरल सहज हैं और पार्टी के सभी सीनियर नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। हालांकि टीएस सिंहदेव से उनकी नजदीकियां अधिक है। लेकिन सीएम भूपेश बघेल से भी उनके करीबी संबंध हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS