मोदी सरकार पर जमकर बरसे सिद्धू, कहा - सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करती है बीजेपी

रायपुर। कांग्रेस स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रायपुर में एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने मोदी सरकार की तुलना जोंक से की, सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार जोंक बन गयी है। जिसने जनता को जोंक की तरह चूस लिया। सिद्धू ने पेट्रोल -डीजल की कीमतें को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनमोहन सरकार में एवरेज क्रूड ऑयल की प्राइस 150 डॉलर थी।
लेकिन मोदी ने आते ही पहला काम डीजल को मार्केट के हवाले कर दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत वही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 16 बार सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाया। इसका फायदा रिलायंस को हुआ, रिलायंस का मुनाफा एक ही साल में डबल हो गया। पेट्रोल पे 263 % टैक्स बढ़ा, डीजल में कीमत 400 % बढ़ी। इसका असर कामकाजी लोग और किसान पर पड़ा। साल 2014-15 में 94 344 करोड़ टैक्स सरकार ने लिया। सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के लिए काम करती है। इस दौरान अन्य कई मुद्दों पर भी सिद्धू ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS