धान खरीदी को लेकर केंद्र के फैसले के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, 2 नवंबर को बन सकती है रणनीति Watch Video

धान खरीदी को लेकर केंद्र के फैसले के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, 2 नवंबर को बन सकती है रणनीति Watch Video
X

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी का विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस इसको लेकर प्रदर्शन करने वाली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना की तैयारी कर रही है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को धान खरीदी को लेकर पत्र लिखा था। लेकिन केंद्र सरकार ने बोनस की दर पर धान खरीदी से इंकार कर दिया। जिसके बाद सियासत गरमा गई है। दोनों तरफ से बयानबाजी भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार बदलने से नियम नहीं बदलना चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो साल बोनस देने के बाद भी धान की खरीदी की गई, ऐसे में अब केंद्र सरकार को क्या दिक्कत आ रही है। वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद सुनील सोनी का कहना है कि क्या राज्य सरकार ने केंद्र से पूछकर अपना घोषणा पत्र तैयार किया था? केंद्र सरकार के पास केवल छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि और भी राज्यों की जिम्मेदारी है।


2 नवंबर को दिल्ली की बैठक में लगेगी प्रदर्शन की रणनीति पर मुहर -

बताया जा रहा है कि दो नवंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में इसपर मुहर लग सकती है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 2 नवंबर को दिल्ली में बैठक होनी है। इसमें छत्तीसगढ़ से पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गिरीश देवांगन समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story