पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश सरकार को कहा दिवालिया, कांग्रेस ने पलटकर दिया ये जवाब

रायपुर। कांग्रेस सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा दिवालिया कहे जाने का कड़ा प्रतिवाद करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि स्वयं रमन सिंह ने अपने शासनकाल में 300 रुपए बोनस की घोषणा के बाद भी नहीं दिया था। सरकार को दिवालिया कहकर उन्होंने संकुचित और विकास विरोधी सोच को उजागर किया है। न्यायिक निकायों का लगातार अनादर करने पर दुख व्यक्त करते हुये श्री त्रिवेदी ने कहा है कि न्यायिक आयोग के अध्यक्ष द्वारा इशारे पर बयान देने की बात स्पष्ट रूप से भाजपा के संविधान और न्याय पालिका के निरादार को स्पष्ट करता है।
न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष द्वारा मीडिया से चर्चा पर भाजपा की आपत्ति को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला निरूपित किया है। सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति सतीश के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में विशेष न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है, जो साक्ष्यों और गवाहों का परीक्षण कर विवेचना कर रही है। भीमा मंडावी ने बगैर सूचना दिये सुरक्षा बलों को वापस किया, इस घटना में सुरक्षा में चूक की बात उजागर नहीं हुई। इस तथ्य के सामने आने से भाजपा के नेता बौखला गये हैं। अब न्यायिक जांच आयोग भंग करने की मांग कर रहे हैं। यह इस बात का जीता जागता सबूत है कि भाजपा की न्याय में कोई आस्था ही नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS