कोरोना : कोरबा पुलिस को शांति हीरो ने दी 50 मोटरसायकल

कोरबा। कोरबा पुलिस को शांति हीरो ने कोरोना के खिलाफ जंग को और तेज करने के लिए 50 मोटरसायकल डाेनेट किया है। बताया जा रहा है कि यह डोनेशन कोरबा पुलिस को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पहल पर मिली हैं। उनके पुत्र रिशु अग्रवाल ने कहा है कि समूचे विश्व के साथ हमारे देश और प्रदेश के कोरोना संक्रमण कोविड 19 नामक महामारी को नियंत्रित करने के लिए कोरबा जिला प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस के जवान अनवरत रूप से कानून व्यवस्था को संभालने के लिए 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में पुलिस बल को निरंतर भागदौड़ करने की आवश्यकता पड़ रही है। मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि वर्तमान की जरूरतों के हिसाब से पुलिस बल को प्रदान की गई 50 मोटरसाइकिल उनके कर्तव्य निर्वहन में बहुत सहायक होंगी। राजस्व मंत्री की पहल और शांति हीरो के सहयोग के लिए कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने आभार जताया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS