कोरोना से जंग : विनोद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए 1.11 लाख

कोरोना से जंग : विनोद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए 1.11 लाख
X
मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना से रोकथाम एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए कर रहे हैं दान। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। कोविड-19 से चल रही जंग में शासन-प्रशासन सभी मोर्चों पर डटी हुई है। वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरा देश भी एक साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। प्रदेश की कई सियासी हस्तियां मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना से रोकथाम एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए सहयोग राशि दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के युवा नेता विनोद तिवारी ने 1,11,111 रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए हैं।

विनोद तिवारी का कहना है कि- 'पूरा देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है। इसलिए आपदा की घड़ी में आमजन के स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत जरूरतों को पूरा करना जरुरी है।'

Tags

Next Story