गांजा का व्यापार करने वाली दंपत्ति गिरफ्तार, 4.52 लाख का गांजा बरामद

गांजा का व्यापार करने वाली दंपत्ति गिरफ्तार, 4.52 लाख का गांजा बरामद
X
मुखबीर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 113 किलो गांजा जब्त किया है। पढ़िए पूरी खबर-

कांकेर। पुलिस ने अवैध रूप से गांजे का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की है। घर पर गांजा रखने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 113 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 4 लाख 52 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह मामला चारामा थाना के ग्राम दरगहन का है, जहां पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 113 किलो गांजा जब्त किया है।

Tags

Next Story