बस्तरः अब CRPF जवान ने की फायरिंग, बस स्टैंड मे हुई घटना

बस्तरः अब CRPF जवान ने की फायरिंग, बस स्टैंड मे हुई घटना
X
CRPF170 बटालियन के जवान जगदलपुर से बीजापुर जाने वाली बस में सवार थे। घटना से बस में सवार लोगों में हड़कंप मच गया

दन्तेवाड़ा। गीदम बस स्टैंड में यात्री बस मे CRPF के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद धटना स्थल पर ही जवान ने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम विनीत नरवाल बताया जा रहा है। सुत्रों के मुताबिक मृतक CRPF 170वीं बटालियन का जवान है, जो बीजपुर में पदस्थ था। गीदम पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए गीदम अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि CRPF170 बटालियन के जवान जगदलपुर से बीजापुर जाने वाली बस में सवार थे। घटना से बस में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। CRPF डीआईजी डी एन लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान 15 दिन की छुट्टी में घर गया था। जैसे ही बस चाय पानी के लिए रुकी। तभी मौका पाकर जवान ने साथी जवान के रायफल से खुद पर गोली चला ली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story