CRPF जवान सुकमा में क्वारेंटाइन, कैंप वापसी से पहले 2700 जवान भेजे जायेंगे सेंटर

CRPF जवान सुकमा में क्वारेंटाइन, कैंप वापसी से पहले 2700 जवान भेजे जायेंगे सेंटर
X
जिले भर के आधा दर्जन से अधिक बटालियन के जवान शामिल। पढ़िए पूरी खबर-

सुकमा। लॉकडाउन के बीच छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को क्वारेंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। सीआरपीएफ के जवान छुट्टियों के बाद रेड जोन और ग्रीन जोन से भी लौट रहे हैं। इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचने के लिए उन्हें कैंप वापसी से पहले क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक लगभग 2700 जवानों को सुकमा जिले में क्वारेंटाइन किया जाएगा। इसमें जिले भर के आधा दर्जन से अधिक बटालियन के जवान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन जवानों को एक जगह क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। सीआरपीएफ व प्रशासन के द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की जा रही है।



Tags

Next Story