दन्तेवाड़ाः 2 किलो IED बम के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार

दन्तेवाड़ाः 2 किलो IED बम के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार
X
दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की।

दन्तेवाड़ा। जवानों के द्वारा 2 ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों से 2 किलो वजन का IED बम भी बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों नक्सलियों पर SP3 प्लांट में 9 गाड़ियों की आगजनी, सड़क खोदने जैसे आरोप लगाये हैं। तीनों नक्सलियों को किरन्दुल थाना क्षेत्र के मड़कामीरास कुटरेम के जंगलो से गिरफ्तार किया गया। दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के नाम-

हिड़मा उर्फ सावरकर (1लाख का ईनामी ग्राम कमेटी अध्यक्ष), कमलेश(1लाख का ईनामी ग्राम कमेटी अध्यक्ष), हिड़मा उर्फ बबलू (जनमिलिशिया सदस्य) गिरफ्तार हुये है।





और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story