दंतेवाड़ाः 1 लाख ईनामी सहित 3 नक्सली DRG और जिला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले की कटेकल्यान थाना क्षेत्र से 1 लाख रुपए ईनामी नक्सली समेत 3 नक्सली चिकपाल व किलेपाल से गिरफ्तार किया गया है। DRG और जिला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में यह गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए नक्सलियों में पांडू माड़वी, मुचाकी मुड़ा, मुड़ाराम मरकाम शामिल हैं।
नक्सली पांडू माड़वी DKMS का अध्यक्ष बताया जा रहा है, जिस पर छग शासन ने 1लाख का ईनामी घोषित किया था। जबकि मुचाकी मुड़ा का जनमिलिशिया सदस्य है। और मुड़ाराम मरकाम CNM का सदस्य बताया गया। सभी नक्सलियों की कटेकल्यान थानाक्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई है। जिनके उपर स्पाईक लगाना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, ग्रामीणों की मीटिंग बैठाने का आरोप है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS