कानन-पेंडारी में गुपचुप दफनाया गया मृत भालू, अफसरों ने मोबाइल बंद किया

बिलासपुर। कानन पेंडारी में प्रबंधन की लापरवाही से एक और भालू की मौत हो गई है। गुपचुप ढंग से कानन पेंडारी प्रबंधन ने भालू का अंतिम संस्कार किए जानी बातें की जा रही हैं। मृत भालू 12 दिनों पहले रेस्क्यू कर रायगढ़ से कानन पेंडारी लाया गया था।
सूत्रों ने बताया कि भालू की ईलाज अनट्रेंड डॉक्टर के भरोसे चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बावजूद भी प्रबंधन ने ईलाज के लिए बेहतर प्रबंध नहीं किया, जिसके कारण भालू की मौत हो गई।
कानन पेंडारी में वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतें हो रही हैं। जब भालू की मौत की खबर मीडिया तक पहुंची तो वन विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाते हुए अपने मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS