प्रदर्शनः धान खरीदी बंद होने से परेशान किसानों ने मुंगेली-रायपुर मार्ग में किया चक्का जाम

प्रदर्शनः धान खरीदी बंद होने से परेशान किसानों ने मुंगेली-रायपुर मार्ग में किया चक्का जाम
X

मुंगेली। धान खरीदी बंद होने की वजह से परेशान किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुंगेली- रायपुर मुख्यमार्ग में चक्काजाम कर दिया है। सैकड़ो किसान सड़को पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों के चक्काजाम से सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। किसानों का कहना है कि जिले के 89 उपार्जन केंद्रों में 47 में धान खरीदी बन्द हो चुकी है। बारदाने और उठाव समस्या की इसकी वजह बनी है। बता दें कि कल भी किसानों ने चक्काजाम किया था। परेशान किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


Tags

Next Story