पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने घर-घर जाकर लिया दान, प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा आज प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बेला पहुंचे। तथा स्थानीय विधायक सहित कांग्रेसी के साथ मिलकर पारंपरिक तरीके से छेरछेरा का पर्व मनाया। छेरछेरा गौठान हेतु पैरा चारा मांगा और गौठान पहुंचकर पैरा व चारा दान किया।
इसके साथ ही पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रदेश वासियों को दी छेरछेरा की बधाई भी दी। और प्रदेशवासियों को गाय की सेवा का संकल्प लेने का संदेश दिया। बता दें कि यह त्योहार हर साल पौष मास की पूर्णिमा को पूरे राज्य में 'छेर-छेरा पुन्नी' के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में अनाज की कोई कमी नहीं रहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS