अयोध्या: डॉ रमन ने बताया ऐतिहासिक फैसला, कहा- सभी करें इसका सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने इसे लंबी प्रतीक्षा का सकारात्मक परिणाम बताया है। डॉ रमन सिंह ने देशवासियों से अपील की है कि सभी इस फैसले का सम्मान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीटर पर लिखा है- "आज श्री रामजन्मभूमि पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वहितकारी निर्णय सुनाकर देशवासियों की दशकों की प्रतीक्षा का प्रतिफल दिया है। हम सभी न्यायमूर्तियों व पक्षों का आभार व्यक्त कर इस निर्णय को स्वीकार करते हैं एवं देशवासियों से मेरा आग्रह है कि इस फैसले का सम्मान करें।"
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS