सुकमा और मलकानगिरी में भूकंप के झटके, देखिये वीडियो

X
By - Abhishek |21 March 2020 12:58 PM IST
भूकंप के झटकों की वजह से भयभीत होकर लोग घरों से बाहर सड़क पर निकले गये। पढ़िए पूरी खबर-
सुकमा। जिले के अधिकांश इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक तकरीबन यहां दो सेकंड के लिए कंपन महसूस किये गये हैं। सुकमा के अलावा पड़ोसी राज्य ओड़िसा के मलकानगिरी में भी भूंकप के झटके लगे। भूकंप के झटकों की वजह से भयभीत होकर लोग घरों से बाहर सड़क पर निकले गये। भूकंप की पुष्टि मौसम विभाग ने भी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक जगदलपुर से 34 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व दिशा में 4.2 रिक्टर पैमाने की तीव्रता के भूकंप भारतीय समयानुसार 11:14 :44 पर आया है, जिसकी गहराई समुद्र तल से 10 किलोमीटर अंदर भूकम्प का केन्द्र था। इसका अक्षांश 18.8 527 और देशांतर 82.2315 है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS